पाटन। शनिवार को पाटन में भाजपा का कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित सांसद विजय बघेल और चारो मंडल द्वारा संयुक्त रूप से मतदाताओं भाजपा कार्यकर्ताओ का अभिनंदन और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एक बड़ी निकल सामने आई की अब भाजपा प्रवेश करने में कांग्रेसियों को दिक्कत आएगी। मध्य पाटन के मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कार्यक्रम के दौरान संचालन करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि कोई कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बता दे की कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के समर्थन से जनपद अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा भी सांसद विजय बघेल से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी तरह से एक जनपद सदस्य , एक सरपंच और एक कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता भी कुछ दिन पहले की सांसद से मुलाकात करने पहुंचे थे। जिनकी फोटो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। सूत्रों की खबर माने तो भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप में इसका काफी विरोध भी हुआ। कई कार्यकर्ता तो यहां तक पोस्ट कर दिए की भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को पूछे बगैर कोई भी कांग्रेसी भाजपा प्रवेश करते है तो खुलकर विरोध किया जाएगा। इस तरह से मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू द्वारा मंच के माध्यम से कांग्रेसियों की भाजपा में ने एंट्री की बात बोले जाने से भाजपा के कार्यकर्ता काफी खुश है। कार्यकर्ताओ ने ताकि बजाकर इसका स्वागत भी किया।








