पाटन। नगर पंचायत पाटन में हुए विकास कार्य अब दिखने लगा है। यहां पर एक तरफ साफ सफाई के लिए लोगों में जागरूकता आई है वही चौक चौराहा सौंदर्यीकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण के साथ ही खेल परिसर निर्माण, आडिटोरियम निर्माण भी अब जनता के लिए वरदान साबित हुआ है। नगर पंचायत के द्वारा प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 5 में मल्टीपरपस इण्डोर स्पोर्टस हॉल निर्माण कार्य, हनुमान तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्याकरण कार्य, नक्टा तालाब गहरीकरण एवं सौंदर्गीकरण कार्य,


वार्ड क. 05 में अखरा स्कूल पुराने भवन को तोड़कर भवन निर्माण कार्य, वार्ड क 03 में आडिटोरियम निर्माण कार्य, सूर्य नमस्कार चौक निर्माण कार्य,महतारी चौक निर्माण एवं सौदर्गीकरण कार्य, किसान चौक निर्माण सौदर्याकरण कार्य, सुवा चौक निर्माण एवं सौदर्याकरण कार्य, नगर पंचायत पाटन में विभिन्न व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य, नगर पंचायत पाटन के समस्त वार्डो मे सी.सी. रोड , आर.सी.सी. नाली एवं पाथवे निर्माण कार्य शामिल है।






