पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। यहां पर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण दिया गया है ।सामान्य वर्ग होने से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सूची काफी लंबी हो सकती है। यहां पर पहली बार पालिका का चुनाव होगा। पालिका गठन के बाद अब तक यहां प्रशासक के रूप में ही संचालन किया जाता रहा है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में दावेदारों की सूची काफी लंबी होने की खबर है। ऐसे में भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ सकता है । अमलेश्वर में आरक्षण को लेकर सामान्य वर्ग आने के बाद कई लोगों ने पटाखे भी फोड़ कर अपनी खुशी का भी इजहार किया है। माना जा रहे हैं कि अब चुनावी घमासान मैदान में शुरू हो जाएगा।






