अब ATM से मिलेगा चावल-गेहूं : छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगेगी प्रदेश की पहली “ग्रेन ए टी एम” मशीन

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बैंक एटीएम की तर्ज पर ‘ग्रेन एटीएम’ लगाने जा रहा है, जिसके तहत रायपुर के शास्त्री मार्केट में प्रदेश का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। लाभार्थी राशन कार्ड या आधार बायोमेट्रिक से सत्यापन कर मशीन से सीधे तय मात्रा में चावल-गेहूं निकाल सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही एक बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। पारंपरिक राशन दुकानों के बजाय आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर ‘ग्रेन एटीएम’ शुरू करने की तैयारी में है। ग्रेन एटीएम एक स्वचालित मशीन होगी, जो बैंक एटीएम की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद सीधे मशीन से तय मात्रा में चावल या गेहूं प्राप्त कर सकेंगे। 

 योजना की शुरुआत राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र से की जा रही है। यहां पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली मशीन स्थापित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे धीरे-धीरे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

ग्रेन एटीएम से अनाज लेने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी

– राशन कार्ड नंबर दर्ज करें या आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं

– स्क्रीन पर उपलब्ध अनाज का चयन करें

– निर्धारित मात्रा चुनते ही मशीन कुछ ही सेकंड में अनाज उपलब्ध कराएगी

– इस नई व्यवस्था से कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी:

– लंबी कतारों से छुटकारा

– 24 घंटे कभी भी राशन लेने की सुविधा

– तौल में गड़बड़ी की समस्या खत्म

– पारदर्शिता में बढ़ोतरी