पाटन में अब तीसरे बघेल की एंट्री, विधायक पद के लिए पाटन की जनता से मांग रहा है समर्थन, पढ़िए पूरी खबर


पाटन। पाटन विधानसभा चुनाव रोचक होने लगा है। पाटन विधानसभा में भूपेश बघेल, विजय बघेल के बाद अब तीसरे बघेल को इंट्री हुई है। आसोगा निवासी राजेंद्र  बघेल अब घर घर जनसंपर्क में लगे हुए है। वे आज  पेंड्री, सांतरा ,मर्रा, मोखली , बोरिद ,खर्रा  आदि गांवों में  जन संपर्क किया।  राजेंद्र बघेल के द्धारा किए गए जन आंदोलन और संघर्ष के साथ ही समाजिक पकड़ का लाभ भी राजेंद्र बघेल को मिल रहा है। राजेन्द्र बघेल के चुनावी मैदान में उतरने से पाटन के चुनावी महौल और रोमांचक तथा दिलचस्प हो गया है।