पाटन। अब पाटन की सड़को पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाए फर्राटेदार ई रिक्शा चलाएंगी। ई रिक्शा चलाने के ट्रेनिंग देने के लिए लगाए शिविर में पाटन ब्लाक के महिलाओ ने काफी उत्सुकता दिखाई, ई रिक्शा ड्राइविंग सीखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पाटन पहुंची। ट्रेनिंग की शुरुआत आज हुई जो की 5 फरवरी तक चलेगा।


पाटन में ग्रामीण महिलाओं को रिक्शा चलाने का ट्रेनिग दिया जा रहा है। जिसमे आस पास गांव के महिलाओं ने भाग लिया जिसमे । पुष्पा बाई झीट, प्रेमिन बाई सेमरी, मनोरमा बंजारे सेमरी, ऋतु श्रीवास्तव पाटन, अंजनी बाई, 8 से 10 महिलाए ने ई रिक्शा चलाने का ट्रेनिग लिए है। इस ट्रेनिंग को आवाज़ सोशल वेलफेयर सोसायटी अभनपुर द्वारा दिया गया है जो की पूरी तरह निशुल्क था।

संस्था के प्रेसिडेंट तरुण मानिकपुरी और ट्रेनर महेश ठाकुर, अमन मानिकपुरी है । तरुण मानिकपुरी ने। बताया की इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि शहर की महिलाएं जो रिक्शा चला रहे है वैसे गांव की महिलाएं भी ई रिक्शा आसानी से चला सके । छग सरकार की योजना के तहत श्रम कार्ड धारी महिलाओं को मुख्य मंत्री निर्माण श्रमिक ई रिक्शा सहायता योजना के तहत 1लाख रुपए का सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है ।। जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाना संस्था का उद्देश्य है।






