नपं पाटन: भाजपा के 8 कांग्रेस के 7 पार्षद जीते : नगर पंचायत पाटन में आखिर कौन बनेगा उपाध्यक्ष चर्चा शुरू…

बलराम यादव
पाटन। नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत के बाद अब उपाध्यक्ष कौन बनेगा इसके लिए नगर में चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि चुनाव में भाजपा 8 पार्षदों के साथ सदन में बहुमत पर है। वहीं कांग्रेस का भी 7 पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। अब अगर कहीं जोर-तोड़ की राजनीति शुरू होती है तो भाजपा और कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनने के लिए जबरदस्त टक्कर भी देखी जा सकती है।

हालांकि दोनों ही पार्टी ने उपाध्यक्ष बनाने को लेकर किसी भी प्रकार का अभी तक मंतव्य जारी नहीं किया है। अभी तक जानकारी मिली है कि सत्ताधारी दल भाजपा नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनाने के लिए दावेदारी करेंगे वहीं जब कांग्रेसी खेमे से इसकी जानकारी जुटाई गई तो अभी तक कांग्रेस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अंदर खेमे की सूत्रों की माने तो कांग्रेस भी नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

इसमें अब देखना यह है कि भाजपा के पार्षद खेमे में अगर कांग्रेसी खेमा सेंध लगाने में कामयाब होती है तो फिर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प हो सकती है। शासन के द्वारा आगामी 3 मार्च से पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण के साथ-साथ प्रथम सम्मेलन आयोजन का निर्देश जारी किया गया है। अब उससे पहले भी उपाध्यक्ष का चयन भी होना लगभग सुनिश्चित है। भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है कि उपाध्यक्ष भी भाजपा खेमा से ही बनेगा। वहीं पार्षदों का संख्या में जो अंतर है वह एक का ही अंतर है। भाजपा का 8 पार्षद है वहीं कांग्रेस का 7 पार्षद ही है।

नगर में यह चर्चा है कि भाजपा से जीत कर आए वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद निशा सोनी उपाध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार है। इसके अलावा भाजपा नए चेहरा को भी उपाध्यक्ष के लिए चयन कर सकती है। कांग्रेस में अभी तक इस पद के लिए किसी का नाम सामने नहीं आया है।। हालांकि पार्षद में वरिष्ठता के आधार पर पुरुषोत्तम कश्यप का नाम सामने आ रहा है लेकिन कांग्रेस संगठन के नगर अध्यक्ष हेमंत देवांगन से जब चर्चा हुई तो उन्होंने बताया कि अभी का इस संदर्भ में किसी भी प्रकार का दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है।

किसी भी का चयन उपाध्यक्ष के लिए नहीं हुआ है । इस मामले में अंतिम फैसला पाटन की विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही ले पाएंगे ऐसा कांग्रेस खेमा का कहना है । अब देखना यह है कि उपाध्यक्ष के लिए नगर पंचायत में क्या बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने होती है या फिर कांग्रेस बीजेपी को वाक ओवर देती है। यह तो समय ही बताएगा फिर हाल अभी शपथ ग्रहण एवं प्रथम सम्मेलन की तैयारी में शासन प्रशासन लगे हुए हैं।