पाटन। नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण पटेल ने अल सुबह से चुनावी जनसंपर्क शुरू कर दिया है। आज सुबह सुबह इंदिरा नगर में एक होटल पर मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की है। कांग्रेस प्रत्याशी को सभी वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इंदिरा नगर कांग्रेस के नेताओं का जोशीला स्वागत भी किया गया।

- February 7, 2025
नपं पाटन चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी पटेल ने की चाय पे चर्चा…सुबह सुबह इंदिरा नगर में किया जनसंपर्क
- by Ruchi Verma