अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस इकाई द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में महाविद्यालय के चेयरमैन राजन कुमार दुबे सर एवम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के. एन. मिश्रा सर उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ एन. एस.एस के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंदजी के प्रतिमा के नमन के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के चेयरमैन राजन कुमार दुबे सर ने समाज निर्माण में स्वैमसेवको की भूमिका पर प्रकाश डाला।और स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की।प्राचार्य डॉ के एन मिश्रा सर ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं को विस्तार से समझाया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वयंसेवकों द्वारा कई प्रकार के जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।स्वयंसेवकों ने “स्वच्छता अभियान” और “नशा मुक्ति” जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसने समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा स्वैमसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी योगिता नशीने एवम सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेश साहू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।







