शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग के एन.एस.एस. एवं रेडक्रॉस समिति द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया विश्व एड्स दिवस, विभिन्न स्पर्धाओं का हुआ आयोजन

अंडा । शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग के एन.एस.एस. एवं रेडक्रॉस समिति द्वारा संयुक्त रूप से विश्व एड्स दिवस पर अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुमन बी.एस.सी. बी.एड. की छात्रा प्रथम स्थान प्राप्त की, पूजा विश्वास बीएससी बीएड द्वितीय स्थान प्राप्त की, और हेमा बी.एस. सी.बी.एड.तृतीय वर्ष तीसरे स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। चित्रकला प्रतियोगिता में बी.एस.सी. बी.एड. की छात्रा पल्लवी साहू प्रथम स्थान प्राप्त की बी.एस.सी. बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ईशा ठाकुर द्वितीय स्थान प्राप्त की और बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा तृतीय स्थान प्राप्त की। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में बी.एस.सी. बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा विनीता प्रथम स्थान प्राप्त की, बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा कल्पना साहू द्वितीय स्थान प्राप्त की और बी.एस.सी. बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा दुर्गेश नंदिनी तीसरे स्थान प्राप्त की। जागरूकता लाने के प्रयास में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोहित डेविड जी.एम.सी. राजनंदगांव उपस्थित रहे । वक्ता द्वारा एड्स से संबंधित जानकारी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया गया। इस जागरूकता दिवस का समापन जागरूकता रैली एवं छात्रों द्वारा रेड रिबन लगाकर किया गया। विश्व एड्स दिवस के इस जागरूकता कार्यक्रम में रेडक्रॉस एवं एन.एस.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने अपनी संपूर्ण सहभागिता दिखाई। विश्व एड्स दिवस की संपूर्ण गतिविधि प्रभारी प्राध्यापक संतोष देवांगन एन.एस.एस. प्रभारी एवं मनीषा वर्मा रेडक्रॉस प्रभारी के सानिध्य में संपादित किया गया ।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सुमन बालियान उपस्थित रहीं।महाविद्यालय के चेयरमैन राजन कुमार दुबे ने संपूर्ण गतिविधि की प्रशंसा की और आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अभिप्रेरित किया।