रायपुर। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की एनएसएस इकाई द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशिबाला किंडो एवं श्री प्रशांत साहू ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत योग और ध्यान सत्र से हुई। इसके बाद एनएसएस इकाई का परिचय, गतिविधियों की प्रस्तुति तथा शिक्षामित्र और माई भारत पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभागियों का लाइव पंजीकरण भी कराया गया।
विशेष अतिथि डॉ. डी.एस. राघुवंशी, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस सेल सीएसवीटीयू भिलाई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत नृत्य, गीत प्रस्तुति और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अंत में एनएसएस खेलों का आयोजन हुआ, जिसने स्वयंसेवकों में टीम भावना को प्रोत्साहित किया।
यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की।







