एन एस एस के छात्र छात्राओं ने किया अनुकरणीय कार्य, अब गांव में नहीं होगी निस्तारी की संकट, बोरी में रेत मिट्टी भरकर नदी में बनाया स्टॉपर, ग्रामीणों को होगी सुविधा


पाटन। मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस का आगाज प्रातःकाल 5 बजे जागरण से तथा प्रभातफेरी के द्वारा हुआ। तत्पश्चात सभी दल जल ही जीवन है उद्देश्य के से जलसंरक्षण को बढ़ावा देते हुए खारुन नदी आगेसरा अरकार ओवरब्रिज के नीचे बोरी में रेत भरकर स्टॉप डेम का निर्माण किया निःस्वार्थ सेवा का परिचय देते हुए सेतु बाँधने का काम किया।
खारुन नदी में निर्मित स्टाप डेम पूरी तरह से जर्जर हो जाने के कारण निस्तारी हेतु पानी नही रहता है, जिसके कारण आप जन को बहुत परेशानी होती है, बच्चो के इस निस्वार्थ सेवा से ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू एवम समस्त ग्रामवासियों ने प्रसन्नत व्यक्त करते हुए सभी NSS कैम्प के बच्चों को धन्यवाद देते हुए बधाई दिया है।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रमोद भारती, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक कमलेश्वर साहू, प्रदीप साहू डॉ रमेश साहू, श्रीमती अंजनी पैकरा सुश्री सुमन कश्यप, रूद्र प्रताप सोम उपस्थित रहे।