एनएसएस निकुम के छात्रों को पक्षियों के बारे में दी जानकारी,विद्यार्थियों ने लिया पक्षी संरक्षण का संकल्प….ग्राम कुथरेल में चल रहा रासेयो का सात दिवसीय शिविर




अंडा।स्व. पुकेश्वर सिंह भारदीय शासकीय महाविद्यालय निकुम ( दुर्ग ) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुथरेल में आयोजित किया गया है l

स्वयंसेवकों को विशेषज्ञों के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से विभिन्न विषयों तथा समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा रहा हैl शिविर के चतुर्थ दिवस पर पक्षी विशेषज्ञ एवं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा ने स्वयंसेवकों को पक्षियों के महत्व और उनके संरक्षण के विषय मे बताया।उन्होंने छात्रों को विभिन्न प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के बारे में बताया और उन्हें पक्षी पहचानने, उनके आवासों और प्रवास के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने पक्षियों के संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर 
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री वेद प्रकाश ठाकुर डॉ सीमा जयसवाल ,श्रीमती अंजू रानी ठाकुर, श्रीमती अन्नपूर्णा यादव, सुश्री जीवंतिका ठाकुर ,श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे।