NTPC सीनियर महिला अंतर जिला राज्य फुटबाल चैम्पियनशिप : दुर्ग और बस्तर जिलां के बीच खेला जाएगा फाइनल ,पिछले वर्ष बस्तर को हराकर दुर्ग ने चैंपियनशिप पर किया था कब्जा




दुर्ग।एनटीपीसी कोरबा के सीएसआर एवं स्पोर्ट्स कॉउंसिल और छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम कोरबा में खेले जा रहे एनटीपीसी सीनियर महिला अंतर जिला राज्य फुटबाल चैम्पियनशिप 2025-26 के अंतर्गत बुधवार 13 अगस्त को प्रतियोगिता का फाईनल मैच जिला फुटबॉल संघ बस्तर एवं जिला फुटबॉल संघ दुर्ग के मध्य खेला जायेगा।

ज्ञात हो कि 2024 25 में भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच ही फाईनल खेला गया था, जिसमें दुर्ग की टीम ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया था इस वर्ष देखते है कि दुर्ग की टीम अपना दबदबा बनाये रखेगी या फिर बस्तर की टीम पिछले साल की हार का बदला लेकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।