रायपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर भाठागांव रायपुर स्थित श्री शक्ति हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिवार ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ नर्सिंग डे मनाते हुए सेवा भाव को सलाम किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर श्रीमती अहिल्या पटेल के साथ पूरे नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों की सेवा में समर्पित नर्सिंग स्टाफ का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की रीढ़ होता है। मरीजों की देखभाल, उपचार और सेवा में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। उनकी मेहनत और समर्पण से ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाती है।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में खुशियों का माहौल रहा। सभी कर्मचारियों ने मिलकर नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






