गांधी जयंती पर सावनी में शपथ एवं सफाई अभियान, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

पाटन। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत सावनी में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।

अभियान में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं स्वच्छता दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सावनी की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी चंद्र कुमार जांगड़े, रोजगार सहायक भूपेंद्र साहू सहित ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और गांव को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।