दुर्ग।
रविवार को भिलाई दुर्ग मरार पटेल महासंघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कन्हैया लाल पटेल मरार महासंघ छात्रावास कोहका में संपन्न हुआ | हाल ही में सेवानिवृत्त अपर संचालक(वित्त) राजेंद्र कुमार पटेल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाया | नव निर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष जोहित पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष खोलबाहरा पटेल, अशोक पटेल, संरक्षक सुनील पटेल, ब्रम्हदेव पटेल, राजेंद्र कुमार पटेल, रामगुलाल पटेल, खेलूराम पटेल, बिंदु राम पटेल, लिलार सिंह पटेल, दुलेश पटेल, मोहन पटेल, केशव पटेल, मांगन राम पटेल, उपाध्यक्ष अशोक पटेल, नरसिंह पटेल, महासचिव डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल, कोषाध्यक्ष दशरथ पटेल, उप कोषाध्यक्ष कमल नारायण पटेल, सुरेश चंद्र पटेल, सचिव विष्णु पटेल, ओम पटेल, प्रवीण कुमार पटेल, प्रचार सचिव कन्हैया लाल पटेल, दुष्यंत कुमार पटेल, ईश्वर पटेल, संगठन सचिव नरेश कुमार पाटिल, मनोहर पटेल, राजानंद पटेल, मीडिया प्रभारी मनेन्द्र कुमार पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती डिकेश्वरी पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शांति पटेल, श्रीमती सुशीला पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेन्द्र दीवान, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पटेल, रोहित पटेल आदि समाज जनों को प्रमुख रूप से स्थान मिला है | इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया | अध्यक्ष जोहित पटेल ने कहा हम उम्मीद करते हैं कि मरार समाज भिलाई के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए एक मिसाल की तरह सामाजिक विकास को आगे लेकर जाएगा। महासचिव डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हम सामाजिक एकता को बनाए रखने में अपनी भरपूर सहयोग प्रदान करें।







