पाटन (ओदरागहन) – ग्राम पंचायत ओदरागहन की सरपंच कुसुमलता जैन जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन मल्टी विलेज योजना अंतर्गत 70 KL पानी टंकी निर्माण कार्य की शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंची। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ओदरागहन में वर्ष 28.08.2021 को माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की महती योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी टंकी सह पाइप लाइन विस्तार निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। विभाग की लापरवाही के चलते आज 4 वषों में केवल नींव रखने पश्चात कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। ग्राम वासियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। शिकायत करने के बाद भी विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा गोल मटोल जवाब देकर स्थानीय प्रतिनिधियों को गुमराह किया जाता है। आरोप यह भी है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ठेकेदार से साथ मिलकर मलाई मिठाई खाने में व्यस्त है। गांव की गलियों को पाइप लाइन करने के उद्देश्य से खुदाई कर छोड़ दिया गया है। जिसे वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत द्वारा मरम्मत कराया गया । उक्त स्थान को विभाग द्वारा पुनः खुदाई करके छोड़ दिया गया है। जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। विभाग के उपरोक्त कृत्यों से ग्रामीण बेहद परेशान है श्री मति जैन ने चेतावनी देते हुए कहती है कि मा. मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के इस हाल से अंदाजा लगाया जाता है बाकी योजनाओं का क्या हाल होगा। साथ ही जल्द से जल्द कार्य आरम्भ किया जाए अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।





