पाटन ब्लॉक के इस गांव में दो युवकों ने बुजुर्ग से की मारपीट, पुलिस दोनो पक्ष को थाना लाया, डाक्टरी मुलाहिजा के बाद होगा अपराध दर्ज, घटना का वीडियो भी हो रहा वायरल
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के संवेदनशील ग्राम रूही में थोड़ी देर पहले दो युवकों ने गांव के ही एक घर के पास वहां रहने वाले एक व्यक्ति से मारपीट की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में कुछ पैसों का लेनदेन को लेकर  विवाद हुआ इसके बाद मामला बढ़ा। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष को थाना ले आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद अपराध दर्ज किया जा रहा है।

ग्रामीणों के द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक घटना शाम को  7 से 8 बजे के मध्य है। गांव के ही दो युवक प्रताप , आशीष सिंगौर सहित अन्य अन्य युवक का वही रहने वाले छबि लाल सिंगौर के साथ कुछ पैसों को लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ता गया और युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।फिरहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही विवाद के कारण का पता चलेगा। अभी दोनों पक्ष को थाना में लाया गया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि सीजी मितान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अपराध दर्ज होने के बाद पूरा मामला की जानकारी हो पाएगी।