अधिकारी कर्मचारी फेडेरेशन को छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज पाटन ईकाई का मिला समर्थन, पेंशनर समाज अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने पाटन तहसील के समस्त पेंशनरो से धरना प्रदर्शन में शामिल होने किया अपील
पाटन । छ.ग. अधिकारी कर्मचारी फेडेरेशन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज पाटन ईकाई पूर्णरुपेण समर्थन किया है। अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने पाटन तहसील के समस्त पेंशनरो से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।