अधिकारी कर्मचारी चुनाव कार्य में व्यस्त, इधर अतिक्रमणकारी मस्त, रातों रात सरकारी जमीन पर हो रहा अतिक्रमण, आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

पाटन। दक्षिण पाटन के अनेकों ग्राम पंचायत में अतिक्रमण का सिलसिला जोरो से चल रहा है

शासन प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा अतिक्रमण का खेल दक्षिण पाटन क्षेत्र के जामगांव आर का मामला रात के अंधेले में कर रहे है सरकारी जमीन पर कब्जा

आपको बता दे पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन में आचार संहिता के आड़ में अतिक्रमण शुरू हो गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अतिक्रमणकारी आचार संहिता का ही इंतजार कर रहे थे क्योंकि कुछ माह पहले जामगांव आर में अतिक्रमण पर शासन का बुलडोजर चला था अब आचार संहिता लगते ही अतिक्रमण कार्यों के हौसले बुलंद हो उठे हैं जामगांव आर में आये जगह अतिक्रमण की तैयारी चल रही है डॉकबेल लगा चुके हैं,अवैध रूप से मकान दुकान बनाया जा रहा है। हैरानी की बात है कि सरकारी भूमि पर लोग दबंगई से अतिक्रमण कर रहे है , लेकिन प्रशासन को छोड़कर इसकी जानकारी सबको है अब देखने वाली बात है कि प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे अतिक्रमण पर लगाम लगाया जाएगा या इसी तरह धड़ल्ले से अतिक्रमण का कारोबार चलता रहेगा।