शाला संचालन के लिए पदाधिकारियों का चयन हुआ


पंडरिया-शाला के सफल संचालन व छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए शा. प्राथमिक शाला डबरी में शनिवार को बस्ताविहीन शाला दिवस पर छात्र पदाधिकारी का चुनाव हुआ।शाला में शालानायक बादल कश्यप, उप शाला नायक भूमिका कश्यप को चुना गया ।इसी  प्रकार शाला के विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अन्य दायित्व का चुनाव हुआ ।जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी इंदु कश्यप, शिवांशु चंद्राकर, खेल प्रभारी निखिल,अनुशासन दुर्गेशवरी, पर्यावरण एवं स्वच्छता साहिल, जल प्रभारी संध्या, खुशबू, सुरक्षा प्रभारी हितेश व लुकेश्वर बने। इसी प्रकार सभी कक्षाओं में कक्षा नायक,उप कक्षा नायक की न्युक्ति की गयी।कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार चतुर्वेदी ने किया। चुनाव प्रभारी माया गबेल और फागुराम साहू रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शाला के प्रधानपाठक होरीलाल गबेल ने कहा यह लोकतंत्र को समझने की पहली कड़ी है,इससे बच्चों में नेतृत्व करने क्षमता विकसित होती है।बच्चे संस्था के विविध गतिविधि को समझते हैं।बच्चों में अनुशासन की भावना विकसित होती है और शाला संचालन में सुगमता होती है।श्री गबेल ने नवनियुक्त शाला पदाधिकारियों को बधाई दिया है।