पाटन मंडल की नई कार्यकारिणी पर पदाधिकारियों ने जताया आभार, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पाटन मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पाटन रेस्ट हाउस पहुंचकर भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल वर्मा से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन से मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।

भाजयुमो अध्यक्ष कुणाल वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में मिलकर कार्य करने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महामंत्री तन्मय धुरंधर, उपाध्यक्ष शुभम सोनवानी, आदित्य सवर्णी, आदित्य कोसरे एवं नीतीश यादव, मंत्री निखिल सिन्हा, राज मानिकपुरी एवं विद्यासागर निषाद, प्रचार-प्रसार मंत्री घनश्याम सोनी, सहमंत्री तामेश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा, आईटी सेल सहप्रभारी ईशान ढकेता तथा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र ठाकुर एवं निलेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।