कवर्धा । नगर के कर्मचारी भवन में शनिवार दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का संभागीय बैठक आयोजित की गई।जिसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक ठाकुर सहित पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया।प्रांताध्यक्ष जीआर चंद्रा द्वारा मुख्य संरक्षक पीआर यादव की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
बैठक में संभाग के सभी जिले दुर्ग,खैरागढ़,राजनांदगांव, बेमेतरा,मानपुर-मोहला, बालोद,कबीरधाम के जिलाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।सभी जिलाध्यक्षों ने जिले में चल रहे सदस्यता अभियान,संगठन की गतिविधि तथा कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्रदान किया।प्रांतीय संरक्षक पीआर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य आजीवन सदस्यता व वार्षिक सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें।
उन्होंने सभी विभाग के कर्मचारियों को संघ में जोड़ने की बात कहते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।उन्होंने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।प्रांताध्यक्ष जीआर चंद्रा ने नए कार्यकारिणी को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है।उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि फेडरेशन की मजबूती संगठन से है।उन्होंने हर समस्या के निराकरण के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
इससे पूर्व प्रांतीय सचिव पवन शर्मा,विजय लहरे,हिमांचल साहू,अवधेश शुक्ला,उमेश मुदलियार, ने सभी कर्मचारियों को अपने अधिकार के लिए सजग रहने व जागरूक रहते हुए संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही।सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया।बैठक में प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,अवधेश शुक्ला,विजय लहरे, कोषध्यक्ष आलोक जाधव,प्रांतीय सचिव पवन शर्मा,संभागध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बीपी यादव,सीएस माली,अरुण कुमार देवांगन,हितेंद्र सिन्हा,राजकुमार महानदिया, गोविंद मानिकपुरी,रामकुमार यादव,दीपक ठाकुर,रामचंद्र साहू,सतीश चन्द्राकर,प्रफुल्ल बिसेन सहित जिला संरक्षक प्रताप चन्द्रवंशी,बसंत शुक्ला,संतोष साहू,एमजेएन खान,प्रमोद शुक्ला,ऋषि कुमार महरा, मोहन राजपूत,सुरेश ठाकुर,उमराव डड़सेना,मिलन यादव,अर्जुन चन्द्रवंशी, शत्रुहन डड़सेना,संतोष सोनी,मेघनाथ कुलमित्र सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।