पाटन। छग ठेठवार यादव समाज का प्रांतीय महा अधिवेशन राजिम मुख्यालय के सामाजिक भवन में रविवार को हुआ।प्रांतीय महाधिवेशन में पाटन राज के पदाधिकारी भी शामिल हुए। महासभा के द्वारा पाटन राज के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रांतीय अध्यक्ष गुलेंद्र यादव ने की। विशेष रूप से प्रथम सत्र में जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव, सहित समाज के सभी प्रांतीय पदाधिकारी , महिला प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु मौजूद रही। सभी राज के पदाधिकारियों का सम्मान के बाद सामाजिक विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन जोहत यादव ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय महाधिवेशन में पाटन राज ठेठवार यादव समाज से अध्यक्ष ईश्वर यदु, सचिव अश्वनी यादव, कोषाध्यक्ष अश्वनी यादव, मीडिया प्रभारी बलराम यादव, संतोष यादव, ओम प्रकाश यादव, शंकर यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।







