पाटन। पटेल समाज पाटन राज के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सामाजिक एकता, समाज के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सम्मान समारोह में पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, दुर्ग जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, उपाध्यक्ष हुलेश्वर पटेल, तीरथ पटेल, कोषाध्यक्ष रामबदन पटेल, सचिव योगेश पटेल, नरसिंह पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती हेमलता पटेल, उपाध्यक्ष योगिता पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गैंदलाल पटेल तथा उपाध्यक्ष धनेश्वर पटेल सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक के कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।







