बलराम यादव
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के आह्वान पर हर साल गांव गांव में अप्रैल माह में भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन आगामी 5 अप्रैल से 21 अप्रैल तक किया जा रहा है। जिसमे गांव गांव में भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाएगी। हालांकि यह आयोजन हर साल होता है। लेकिन इस वर्ष चुनावी वर्ष होने के कारण इस आयोजन में सबकी नजर लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बार जो समाज के वरिष्ट पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने जायेंगे वो सामाजिक एकता का संदेश भी देंगे। समाज को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा।


तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आगामी 20 और 21 अप्रैल को ग्राम पतोरा में तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती और सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व तहसील साहू संघ पाटन में शामिल 99 गांव में भी भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा पाटन तहसील साहू संघ को 5 परिक्षेत्र में बांटा भी गया है जिसमे अरसनारा , तेली गुंडरा, बेलहारी, जामगाव आर आर , झिट शामिल है। जानकारी के मुताबिक इन गांवों में भी परिक्षेत्र स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जो आंकड़े हमे मिली है उनके अनुसार तहसील साहू संघ पाटन में कुल 9735 परिवार (चूल्हा) रहते है। इसके अनुसार अनुमान लगाया जाए तो साहू समाज का बहुत बड़ी संख्या में लोग पाटन क्षेत्र में निवास कर रहे है।

आयोजन के पूर्व गांव गांव में हो रही है बैठक
तहसील स्तरीय कर्मा जयंती के आयोजन की तैयारी तो हो ही रही है। अभी गांव गांव में होने वाले आयोजन की तैयारी में भी समाज के लोग जुट गए है। गांव गांव में आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठको का दौर शुरू हो गया है। सभी बैठक में समाज को किस तरह से आगे बढ़ाए, संगठन क्षमता बढ़ाए इसके लिए मंथन किया जा रहा है।






