OG : ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा,पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया…जानिए क्या है फिल्म की कहानी!!

सीजी मितान मनोरंजन डेस्क….टॉलीवुड के ‘पावर स्‍टार’ पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। ‘दे कॉल हिम ओजी’ के साथ बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने साउथ इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की है। इस फिल्म में पवन और इमरान दोनों लीड रोल में हैं। ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले यानी पेड प्रीव्यू के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ऐसी दहाड़ लगाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

चार दिनों में हिला डाला बॉक्स ऑफिस

पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और दर्शक इसे देखने के लिए काफी बेताब थे। ‘दे कॉल हिम ओजी’ साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इसने पेड प्रीव्यू में 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी ने 63.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस को हिला दिया। ऐसे में अब इसके चौथे दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुके। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रविवार को खबर लिखने तक 15.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फाइनल रिपोर्ट आने तक इसका कनेक्शन और भी बेहतर होगा। इस तरह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 137.57 करोड़ रुपये हो गया है।

कहानी
कहानी शुरू होती है 1940 में जापान से जहां यकूजा, समुराई दोजो के यहां रेड मारते हैं और सभी समुराई को मार डालते हैं। सिर्फ एक बच्चा बचता है जिसका नाम है ओजस गंभीरा OG (पवन कल्याण)। ओजस मुंबई जाने वाले एक शिप में छिप जाता है। इसी शिप पर बिजनेस मैन सत्यनारायण उर्फ सत्या दादा (प्रकाश राज) सोना लेकर जा रहे होते हैं। शिप पर ओजी, सत्या दादा को चोरों की गैंग से बचाता है और सबको अपनी तलवार से काट डालता है। सत्या दादा का मकसद बॉम्बे में एक पोर्ट बनाकर लोगों की मदद करना है और इस मकसद को जानकर ओजी हमेशा उनके साथ रहने और उनकी सुरक्षा करने का वादा करता है।
कहानी 1993 में पहुंचती है। ओजी पर सत्यादादा के बड़े बेटे की हत्या का आरोप है और वो बीते 15 साल से गायब है। इसी बीच सत्या दादा के पोर्ट से एक कंटेनर गायब हो जाता है। उस कंटेनर में इस्तांबुल में रहने वाले स्मग्लर ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) का आरडीएक्स है। ओमी का छोटा भाई जिम्मी कंटेनर की खोज में सत्यादादा के छोटे बेटे को मार देता है। इसके बाद शुरू होता है गैंगवॉर। अब ओजी इतने साल से कहां गायब है? क्या वो सत्यादादा के परिवार को बचाने के लिए फिर लौटेगा ? यह सब तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।