अर्जुनी। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में 24 अगस्त रविवार को सिल्वर मिलन समारोह स्कूल बेच 2000 कक्षा 12वीं के अंतर्गत पूर्व सहपाठियों ने सिल्वर मिलन समारोह आयोजित कर अपनी पुरानी यादें स्कूली जीवन की बातों का याद किया। साथ ही अपना परिचय देकर वर्तमान में अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों को भी साझा किया।
इस मिलन समारोह में स्कूल 2000 बेच के सहपाठियों ने हर्ष व्यक्त किया ।वर्तमान अर्जुनी के उपसरपंच विष्णु साहू व भारतीय सेना के पूर्व सैनिक रहे विष्णु साहू ने कहा कि 25 वर्षों बाद सिल्वर मिलन समारोह का आयोजन में सभी संकाय के सहपाठी सम्मिलित हुए इतने वर्षों के पश्चात अपने सपाठियों को देखकर सभी हर्ष से गदगद हुए।
इस सिल्वर मिलन समारोह में प्रकाश साहू, भागीरथी ध्रुव, ऐश्वर्या साहू, टिकेश्वर वर्मा, दिलीप साहू, घनश्याम वैष्णव, नितिन जैन, रमाकांत ध्रुव, खोमेश्वर निषाद, गंगाराम वर्मा, पवन देवांगन, लेखराम साहू, रवि, मोहन द्विवेदी(संपादक देशअभी), चंद्रशेखर वर्मा, धीरज ध्रुव, यमुना साहू, रेखा वर्मा, लोकेश्वरी ध्रुव, निर्मल वर्मा, अंजू वर्मा, रामदुलारी साहू, संतोषी ध्रुव, अमिता वर्मा, सुनीता वर्मा, निखिलेश्वरी वर्मा, जयदेव ध्रुव, लक्ष्मी ध्रुव, नागेश्वरी वर्मा आदि मित्रगण उपस्थित रहे जिसमे सभी अतिउत्साहीत नजर आए।







