कांकेर। कोतवाली थाना कांकेर अंतर्गत ग्राम जिवलामारी में एक बुजुर्ग कि विछिप्त हालत में लाश मिलने से गांव में हडकम मंच गया था, गांव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए भेज दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार जिवलामारी निवासी उमेश तेता ने थाना पहुंच बताया कि मृतक सोनऊ राम नरेटी 31 अगस्त दोपहर 2 बजे अपने खेत गया था जो शाम तक घर वापस नहीं लौटा घर वापस नहीं आने से गांव वालों के साथ प्रार्थी मृतक को ढुढने खेत गया जहां मृतक सोनऊ का शव मृत हालत में पड़ा था उसके सिर पर चोट के निशान और खून बह रहा था प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम जांच में लिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि 1 सितंबर को ग्राम जीवालमारी में 65 वर्षी सोनऊ नरेटी की लाश खेत बड़ी में मिली थी जिसका मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी जंगली जानवर के हमले से होना पाया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की कार्यवाही की जा रही है।






