सूखा पेड़ काटने गए बुजुर्ग की पेड़ में दबने से हुई मौत

रिपोर्टर,चंद्रभान यादव

जशपुर। पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलडेगा में सुखा पेड़ काटते वक्त एक 65 वर्षीय वृद्ध उसकी चपेट में अा गया। इससे माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलडेगा निवासी सनक राम यादव के 65 वर्ष सुबह अपने बेटे अरविंद के साथ मिलकर घर के नजदीक सूखा पेड़ काट रहे थे।

पेड़ काटने के बाद वह कुछ समय पाता कि पेड़ सीधा उसके ऊपर आकर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटे ने पेड़ हटाने की कोशिश की, लेकिन वह पेड़ नहीं हटा सका। मृतक के बेटे ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक सनक राम की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पत्थलगांव थाने को सूचना दी,