सोमनाथ से पाटन तक गूंजा “ॐ नमः शिवाय”, सहस्राब्दी वर्ष पर प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा की उपस्थिति में ऐतिहासिक श्रद्धा-अभिव्यक्ति

पाटन | 10 जनवरी 2026

सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण की सहस्राब्दी (1000 वर्ष) पूर्ण होने के अवसर पर पाटन नगर मंडल द्वारा ऐतिहासिक महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था एवं सनातन चेतना के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रदेश मंत्री माननीय जितेंद्र वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत जलाभिषेक कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। आयोजन के माध्यम से सनातन संस्कृति, ऐतिहासिक चेतना एवं राष्ट्रबोध का संदेश जनमानस तक पहुँचाया गया।

प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि
“आज पूरा देश धार्मिक रूप से सनातन परंपरा की ओर अग्रसर है और यही परिवर्तन भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम है। सोमनाथ से पाटन तक हमारी आस्था अडिग है और यह सहस्राब्दी वर्ष हमें अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम में पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, पाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी, योगेश सोनी, केशव बंछोर, सिकौला सरपंच अतिश सपाहा, सोशल मीडिया प्रभारी विजय बंछोर, किरण बंछोर सहित पाटन मंडल के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक स्मृति का प्रतीक बना, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के आत्मगौरव को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी अवसर भी सिद्ध हुआ।