अंडा। सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पार्टी संगठन ने उन्हें एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है।
इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण माननीय सुरेंद्र कौशिक , विधायक ललित चंद्राकर , मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंहा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
ओमेश्वर राजू यादव को बधाई देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, गिरीश साहू, जिला मंत्री महिला मोर्चा, जिला पंचायत सभापति जितेंद्र यादव, सुश्री प्रिया साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, महामंत्री यामिनी हरमुख, दिव्य साहू, ओम सिंह, संतोष साहू, अंडा मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, पूरन देशमुख, मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, भवेंद्र यादव, ठवेंद्र यादव, जितेंद्र गुप्ता, तुषार साहू, अश्वनी साहू, रविशंकर साहू, मोहन ठाकुर, संदीप चंद्राकर, नरेंद्र निषाद (उप सरपंच नगपुरा), दुष्यंत निषाद, जेडी गोस्वामी, भानु प्रकाश साहू, याशु साहू सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओमेश्वर राजू यादव के नेतृत्व और संगठन क्षमता का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।







