सेमरिया।शासकीय प्राथमिक एवम् पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रीतराई, संकुल सेमरिया विकासखण्ड धमधा में सोमवार को डालेश कुमार बंजारे के पुत्री के नामकरण संस्कार के अवसर पर ओमप्रकाश बंजारे के द्वारा न्योता भोजन का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजन अंतर्गत अतिरिक्त पोषक आहार बच्चो को प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत बच्चो को अतिरिक्त पोषण के द्वारा लाभान्वित किया जाता है,उसी परिपेक्ष्य में आज श्री ओमप्रकाश बंजारे के द्वारा पूर्ण भोजन के रूप में खीर, पुड़ी और सब्जी प्रदान कर बच्चो को लाभान्वित किया गया। ओमप्रकाश बंजारे, डालेश बंजारे ,उनकी पुत्री एवम् समस्त बंजारे परिवार को इस कार्यक्रम के लिए पूरे शाला परिवार की ओर से सहृदय धन्यवाद,साधुवाद देकर आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्रधान पाठक दीप्ति किरण तिर्की,नीलम शशि कुजूर, चंद्रकांत, षडानंद देशलहरे,मिथलेश कुमार जायसवाल,रसोईया रंजना कुर्रे,सावित्री,संतरा बंजारे,चमेली बंजारे और परमिला बंजारे उपस्थित रहे।






