ओमप्रकाश बने कुर्मी समाज के पाटन राज प्रधान, राज प्रधान बनने के बाद सामाजिक पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से को मुलाकात, महाधिवेशन में सहयोग के लिए जताया आभार


पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने पाटन राज के राज प्रधान मेहत्तर राम वर्मा के स्थान पर राज मंत्री ओमप्रकाश वर्मा को राजप्रधान मनोनीत किया है। नये राजप्रधान के नेतृत्व में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के समस्त पदाधिकारी क्षेत्र प्रधान युवा कार्य कारिणी महिला कार्य कारिणी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य भेंट मुलाकात कर पाटन में विगत दिनों सम्पन्न महा अधिवेशन में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए समाज की ओर से आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश वर्मा ,केदार कश्यप, पुरेन्द्र वर्मा, विष्णु वर्मा, पुरुषोत्तम आडिल, भानुप्रताप वर्मा, पवन वर्मा, रविन्द्र वर्मा उतई,शेखर वर्मा, उदय वर्मा, मनोज वर्मा ,महेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, युगल आडिल युवा अध्यक्ष, कामिनी धुरंधर महिला अध्यक्ष, पुरूषोत्तम कश्यप,आशीष वर्मा, जयश्री वर्मा, रंजना वर्मा, लीलेश वर्मा,भेद प्रकाश वर्मा, नागेश टिकरिहा,ममता धुरंधर, लक्ष्मी वर्मा, दीप्ति वर्मा,मंजू वर्मा,राधा वर्मा,सुषमा वर्मा,लेखा वर्मा,पुष्पा वर्मा शामिल थे। ओमप्रकाश वर्मा को पाटन राज के राजप्रधन बनने पर श्री आशीष वर्मा ओसडी,जवाहर वर्मा पूर्व राजप्रधन , फ़क़ीर सिंह वर्मा सीता राम वर्मा ,भूपेन्द्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, पुरूषोत्तम कश्यप पूर्व राजमंत्री, शंकर बघेल रमन टिकरिहाने बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।