पाटन । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ब्लॉक स्तरीय सेन समाज के तत्वावधान में संत सिरोमणि सेन जी महराज की जयंती का आयोजन रानीतराई मे 27अप्रैल को किया जा रहा है, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में चैतन्य बघेल सुपुत्र मुख्यमंत्री होंगे, वहीं कार्यक्रम में ओएसडी आशिष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद पंचायत के सभापति रमन टिकरिया,सभापति रूपचंद, साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उमाकांत चंद्राकर,रूपेंद्र शुक्ला,भेष आठे,सरपंच निर्मल जैन,सरपंच ममता ठाकुर होंगे, कार्यक्रम में सबसे पहले कलशयात्रा निकाली जाएगी, जो गांव के प्रमुख चौराहो से होकर गुजरेगी, ततपश्चात पुजा अर्चना होगा,प्रसादी वितरण किया जाएगा, कार्यक्रम में आये हुए, समाजिक बंधुओं के बीच समाज के उत्थान, समस्याओं व विकास पर गहन चिंतन मनन किया जाएगा,कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजिक बंधु शामिल होंगे, यह जानकारी दुर्ग जिला मिडिया प्रभारी मुकेश सेन ने दी…