पण्डरिया।नगर के वार्ड क्रमांक 01 में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती की संध्या पर नगर में मानव समाज एवं उनके अनुयायियों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का ब्लाक कांग्रेस कमेटी पण्डरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने अपने निज निवास के पास कांग्रेस परिवार के साथ भव्य स्वागत किया।
श्री साहू ने कांग्रेस परिवार के साथ रैली में शामिल बाबा साहब के अनुयायियों को ठंडा शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत दिलाई तथा सभी के ऊपर फूल वर्षा कराकर संविधान निर्माता बाबा साहब के तैलचित्र में श्रीफल चढ़ाकर सभी कांग्रेस जनो ने प्रणाम किया। इस दौरान बाबा साहब के सुसज्जित तैलचित्र के समक्ष पुष्प वर्षा कर ‘बाबा साहब अमर रहें, जय संविधान’ के गगनभेदी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि _“बाबा साहब ने शोषित, वंचित समाज को संविधान के माध्यम से जीने का अधिकार दिया। उनके अनुयायी हमारे लिए पूजनीय हैं। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठजन गुरुदत्त शर्मा,गौतम शर्मा,दिनेश कोसारिया,लक्ष्मीनारायण साहू,रवि मानिकपुरी,तुकेश्वर साहू ,सलीम खान,हकीम खान,विजय धुरी,थलेस देवांगन, दुर्गेश जायसवाल, सियाराम साहू, राजा जायसवाल,चंद्रकुमारसाहू, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।







