15 अगस्त को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालो का होगा सम्मान, जिला प्रशासन ने जारी की सूची, पाटन से भी कई अधिकारी कर्मचारी को भी मिलेगा सम्मान, देखिये पूरे जिले की सूची

दुर्ग।। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर गर साल विभिन्न विभागों में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया जाता है। इस वर्ष भी जिला प्रशासन ने सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी है। पाटन एसडीओ आरईएस जे के गौर को मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नरूवा के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि उन्होंने नरूवा विकास व संधारण कार्य बखूबी किया। जिससे कि अभी एक पखवाड़े पहले जब बारिश नही हो रही थी तब किसानों के लिए नरूवा में रुके हुवे पानी खेतो के लिए अमृत के समान था। इसी तरह से बीएमओ डॉ आशीष शर्मा को भी स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। श्री शर्मा ने पाटन व झिट अस्पताल सहित ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार के लिए सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा तांदुला सिंचाई विभाग कब प्राभारी एसडीएओ अरुण बघेल व महिला बाल विकास विभाग पाटन के पर्यवेक्षक चित्रलेखा साहू, नगर पंचायत से संतराम यादव, कैलाश कुमार को भी जिला स्तर का सम्मान मिलेगा।