चैत्र नवरात्र पर भक्तो ने जलाए आस्था के जोत, देवी मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई, पूरा पाटन क्षेत्र देवी भक्ति में लीन


पाटन। नगर पंचायत क्षेत्र पाटन सहित पाटन ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में आज से चैत्र नवरात्र शुरू हुए। सभी ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे देवी भक्ति में लीन हो गए है। देवी मंदिरों तथा गांव गांव में स्थित शीतला मंदिरों में आस्था के जोत ज्वारा जलाए गए है। वही कई भक्तो ने मनोकामना करते हुए अपने घरों में जोत ज्वारा का स्थापना भी किया है। चैत्र के नवमी तक गांव गांव में देवी भक्ति में सभी लोग सराबोर दिखाई देंगे। आज से नवसंवत्सर भीं शुरू हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए।

ज्वाला मंदिर सोनपुर में ज्योति कलश प्रज्वलित करते अखिलेश मिश्रा

चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन देवी मंदिरों में भिड़ देखने को मिली। सुबह से भक्त मंदिरों में दिखे। पूजा अर्चना कर मनोकामना ज्योत भी भक्त जलाए। इस अवसर पर मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई है। रात मंदिर रोशनी से जगमग दिखाई दिए।

पाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिर
पाटन क्षेत्र में कई प्रसिद्ध देवी मंदिर स्थित है। जहा पर चैत्र तथा कुंवार नवरात्र के अलावा साल भर भक्तो की भीड़ लगी रहती है। ज्वाला माई मंदिर सोनपुर, त्रिदेवी महामाया मंदिर तरीघाट, प्राचीन काली मंदिर कौही, वृंदा देवी मंदिर आगेसरा, महामाया मंदिर जामगांव एम, अखरा दाई मंदिर अखरा पाटन, चंडी मंदिर अटारी पाटन, महामाया मंदिर महामाया पारा पाटन, शीतला मंदिर पाटन प्रमुख मंदिर है जहां पर भक्त अपने मनोकामना पूर्ति की कामना करते हुए ज्योति जलाते है।

नवसंवत्सर का सोशल मीडिया में धूम
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के स्थापना के बाद इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में नवसंवत्सर की धूम देखने को मिल रही है। सभी एक दूसरे को बधाई देते रहे। खासकर नवसंवत्सर की धूम सोसल मिडिया में देखने को मिली। क्षेत्र में लोग अपने डीपी में बधाई संदेश पोस्ट किए थे। इसके अलावा फेस बुक, व्हाटअप, इंस्टाग्राम, एक्स पर बधाई संदेश एक दूसरे को शेयर करते रहे।