पाटन।शासकीय प्राथमिक शाला सुरपा में एफएलएन मेला का आयोजन 14 नवंबर बाल दिवस पर हुआ। यह मेला पूर्ण रूप से शैक्षिक था, जिसमें बच्चों को मेला के माध्यम से विषय से जोड़कर बुनियादी शिक्षा एवं संख्यात्मकता सीखने का बेहतर वातावरण बच्चों को मिला। मेला बच्चों को समूह में सीखने और बेहतर रूप से अवधारणा स्पष्ट करने के लिए था। शाला के सभी बच्चे और शिक्षकों ने आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी दी।और कहा कि “कर के देखबो सिख के रहिबो”
मेले का अवलोकन करने पहुँचे प्रमोद जैन( हाई स्कूल अध्यक्ष) ने बच्चों की तैयारियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयास को अत्यंत प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और शिक्षा को व्यवहारिक रूप मिलता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखकर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद जैन
सरपंच चंद्रहास साहू
उपसरपंच तेजराम देवांगन
लोकेश्वर निर्मलकर
हरियर यादव
रिगेश्वर सिन्हा
भागवत साहू
किशोर सेन
सहित तीनो स्कूल के प्रधान पाठकसहित स्कूल के स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।






