नगरी/ सिहावा ,बेलरगांव..।सिहावा में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर जनचौपाल कार्यक्रम सिहावा के प्रेमनगर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा कुकरेल मंडल प्रभारी व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विकल गुप्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उपस्थित सभी को विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया एवं 11 वर्षों के उपलब्धियों वाला पम्फलेट को बाँटा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति प्रेमलता नागवंशी, प्रवीण गुप्ता, लाकेश पटेल, लोकेश्वर पटेल, बूथ अध्यक्ष रामशरण पटेल, चंद्रशेखर शांडिल्य, सुनील पटेल, राधिका यादव, राधा यादव, कमल पटेल, चित्रांश नागवंशी सहींत ग्रामवासी उपस्थित हुए।







