मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा यात्रा निकालकर पौधारोपण किया,बताई उपलब्धि।


पंडरिया-भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कबीरधाम राजेंद्र चंद्रवंशी के दिशा निर्देश पर पंडरिया मंडल अध्यक्ष सम्माननीय रविश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में  शक्ति केंद्र बूचीपारा के ग्राम दलपुरुवा में “संकल्प से सिद्धि”विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।सबसे पहले भारत माता के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया तत्पश्चात तिरंगा यात्रा निकाला गया एवं वृक्षारोपण किया गया।
“संकल्प से सिद्धि”विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से शक्ति केंद्र प्रभारी सम्माननीय योगेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष सम्माननीय कल्याण सिंह ठाकुर ने सभा को संबोधित किया ।मोदी सरकार के द्वारा किए गए गरीब कल्याण की योजनाओं और देश को सुदृढ़ और सशक्त कैसे बनाया उनके बारे में जानकारी दिया और कहा कि आज भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि से दुनिया का 4 देश बन गया राम मंदिर निर्माण धारा 370 हटाने की हो 3 तलाक की बात हो या पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की बात आवास से लेकर शौचालय निर्माण हो या 80 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन देने की बात कही। वक्ताओं ने नरेंद्र मोदी की के द्वारा चलाई जा रही जनहित की अधिकांश योजनाओं की जानकारी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील साहू  (उपसरपंच), हेमकुमार राज बूथ अध्यक्ष, विनोद धुर्वे (बूथ सचिव), तुकाराम साहू (बूथ सचिव), दुलीचंद साहू (पूर्व सरपंच), चैतराम यादव,  लखाराम साहू, पांचू यादव, नारायण साहू,  मालिकराम साहू , शिवमंगल, ओमप्रकाश, धीरज, पीहू, सुभाष , धनंजय, गिरवर , सलीम , वीरेंद्र, पुरुषोत्तम,  शनि ,  मुकेश , दुर्गेश,  अजय , पवन ,  पहुक , उमेश ,  नना , उत्तम ,  तारेंद्र , धर्मराज, मन्नू एवं शक्ति केंद्र बूचीपारा के लोग उपस्थित थे।