पदस्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर पौधारोपण व नेवता भोज कराया गया


पंडरिया-ब्लाक के प्राथमिक शाला डोमसरा में पदस्थ शिक्षिका गिरिजा पटेल ने शिक्षिका पद पर पदस्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को विद्यालय में पौधारोपण कर नेवता भोज कराया। उन्होंने स्कूल परिसर   स्टॉप,ग्रामीणों व छात्रों के साथ बॉटल पाम का एक रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संकुल प्रभारी धीरज देवांगन, समन्वयक ईश्वर तिवारी, प्रधान पाठक कुमुदिनी तिवारी , मोहन राजपूत, विश्वलता मानिकपुरी, आभा बघेल, प्रवीण तिवारी, यशवंत पाठक, शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष घांसी पटेल ,सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोयाम, रमेश जायसवाल, पूर्व सरपंच अनिल पटेल, दुर्जन चन्द्राकर, डिगेश्वर पटेल, जंतु पटेल व रामकिशोर सिंह स्कूली बच्चे व कर्मचारी उपस्थित रहे।

*नेवता भोज का आयोजन हुआ*-
पौधारोपण के पश्चात प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।बच्चों को इस दौरान चांवल,दाल ,सब्जी, खीर-पूड़ी व मीठा खिलाया गय। संकुल समन्वयक ईश्वर तिवारी ने बताया कि नेवता भोज शासन की महत्वपूर्ण योजना है।जिसमें विशेष अवसरों जन्मदिन,विवाह के वर्षगाँव सहित हर यादगार दिवस पर बच्चों को भोजन करवा सकता है।जिससे गांव तथा विद्यालय में सामुदायिक भावना का विकास होता है।नेवता भोज योजना में स्कूली बच्चों को भोजन में नए-नए पकवान ,फल आदि खाने को तो मिलते  है साथ ही पालक व स्कूल प्रबंधन के संबंधों में निकटता आती है।उन्होंने सभी को इसमे सहभागिता निभाने की बात कही।