पाटन।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय में सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुशासन दिवस की शुरूआत मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई,नागरिक सुरक्षा सेवा सगंठन दुर्ग की जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के द्वारा सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर निबंध, रंगोली, पेटिंग, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों माध्यम के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्रीमती चेतना ठाकुर, श्रीमती विनीता सुधीर, डी. के. साहू, सी.एल. साहू (क्विज प्रतियोगिता के प्रभारी), श्रीमती सिन्धु अनिल कुमार (मीडिल प्रधान पाठक), खैरून निशा खान (प्राइमरी प्रधान पाठक) ने छात्र-छात्रओं को सुशासन संबंधित विषयों में संबोधन किया। सुशासन दिवस के अवसर पर विद्यालय में 662 विद्यार्थी एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।






