धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का पूजन कर की गई जनकल्याण एवं आरोग्य की कामना

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।धनतेरस के पावन अवसर पर आयुर्वेद के जनक एवं आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम शासकीय आयुर्वेद औषधालय कातलबोड़ में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने जनसामान्य के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरोग जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार एवं दैनिक दिनचर्या में आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती कुलेश्वरी साहू, सरपंच श्री मिलन राम साहू, उपसरपंच श्री संतोष साहू, सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विकास साहू, सेवानिवृत्त सैनिक श्री चिंताराम निर्मलकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री कामराय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं औषधालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।