गांधी जयंती पर धोबी समाज ने फूंका एकता का शंखनाद; महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव बनने पर छत्तीसगढ़िया नेता का ‘रजक ताज’ से सम्मान

अंडा। छत्तीसगढ़ धोबी समाज ने फिरका परस्ति समाप्त करने, जबरिया दंड प्रथा समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक एकता अभियान का श्री गणेश समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास निर्मलकर, सामाजिक चिंतक संतराम कन्नौजे, कोषाध्यक्ष गणेशराम निर्मलकर ने किया।


समाज ने सामाजिक एकता के लिए फिरका परस्ती समाप्त करने, सामाजिक न्याय में भेदभाव करने के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है लेकिन मूर्त रूप से अंजाम देने के लिए श्री गणेश कर दी गई।


समाज में यह भी निर्णय लिया है कि अगर समाज के अंतर्गत ही झेरिया कनौजिया मे ही अगर रोटी बेटी का लेनदेन होता है तो कोई भी संगठन खाप पंचायत चलाने वाले मुखिया किसी को दंडित करता है तो पीड़ित परिवार तहसील जिला प्रदेश समाज के खिलाफ शिकायत कर सकता है जिस पर से समाज अभियोजन की कार्रवाई करेगा और पूरा समाज पीड़ित परिवार को साथ देगा, न्यायालय में गवाही देना पड़ेगा  तो वह भी करेगा।


समाज ने गरीब परिवार से उठे और छत्तीसगढ़ से रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र गए नागपुर में  कांग्रेस महासचिव बनाए गए मूलचंद निर्मलकर का अभिनंदन रजक ताज़ से  नवाज कर किया। राज्य भर से आए जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मूलचंद निर्मलकर ने कहा- हम लोग महाराष्ट्र मे जरूर रहते हैं मगर हम सब छत्तीसगढ़िया हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ धोबी समाज में डिप्टी सिग्नल नागपुर के धोबी समाज के लोगों को शामिल करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने सभी जिला अध्यक्षों से युवाओं और महिलाओं की पृथक टीम गठित करने का आव्हान किया और सामाजिक जागरण अभियान चलाकर आपसी मन मोटाव को छोड़कर समाज के लिए ताकत बनने का आव्हान किया। उन्होंने नागपुर के डिप्टी सिग्नल को छत्तीसगढ़ धोबी समाज में शामिल करने की घोषणा की।


      इस अभियान के प्रारंभ होने वाले आयोजन पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास निर्मलकर, सामाजिक चिंतक श्री संतराम कन्नौजे, प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश निर्मलकर, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नकुल निर्मलकर, जिला अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर सुपेला के अध्यक्ष गौतम रजक जिला महामंत्री किशोर निर्मलकर युवा धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अंबे बाघमार, रजक कन्नौजे धोबी महानगर रायपुर धोबी समाज के महासचिव टामन  लाल कन्नौजे, भागबली निर्मलकर, बुंदेल रजक समाज की ओर से सुभाष बुंदेल, युवा धोबी समाज के रायपुर अध्यक्ष राजू कन्नौजे, झरिया धोबी समाज से बजरंगी छाटा, दुर्ग जिला अध्यक्ष गोपाल निर्मलकर, बस्तर से ओमप्रकाश कन्नौजे, कबीरधाम से मनसुख लाल कनोजे, बेमेतरा से सीताराम निर्मलकर, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष चैतराम निर्मलकर, प्रादेशिक प्रवक्ता एवं सचेतक नई राजधानी के मुख्य संगठक हीरालाल निर्मलकर, महासमुंद जिला अध्यक्ष संतोष कनोजे, रायपुर के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर, मंदिर के पुजारी नेतराम निर्मलकर, रायगढ़ जिला धोबी समाज के अध्यक्ष अवधेश कुमार सोन, प्रवक्ता साहेब राम बरेट, मनोज कुमार बरेट, जांजगीर अखिलेश कर्ष, शिवरीनारायण छोटेलाल कर्ष, कोरबा सहित राज्य भर से अनेक सामाजिक मुखिया शामिल हुए और एकता अभियान को राज्य भर में चलाने का संकल्प लिया और सभी वक्ताओं ने कहा कि यही सच्ची श्रद्धांजलि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को होगी।