हनुमान जयंती पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने किया 37वीं बार रक्तदान


पाटन। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं अध्यक्ष अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन किशन हिरवानी ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 37वीं बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने सभी युवाओं एवं नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर रक्तदान करें और समाज सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं।
किशन हिरवानी लंबे समय से सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। उनके इस प्रेरणादायक कदम से क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और युवा वर्ग भी इससे प्रेरित हो रहा है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।