जन्मदिन पर विशाखा ने दिया पर्यावरण का संदेश, स्कूल में किया औषधि युक्त आंवले का रोपण


पंडरिया-ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के माध्यमिक विभाग में अध्यनरत कक्षा सातवीं की छात्रा कुमारी विशाखा पटेल ने औषधि युक्त फलदार आंवला एवं आकर्षक पौधे रोपण कर अपने जन्मदिन को स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों के साथ मनाया।


सबसे पहले सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्रा का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया तत्पश्चात मिष्ठान वितरण कर सभी बच्चों का मुंह मीठा किया गया।
छात्रा विशाखा पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा अवसर है कि मैं अपना जन्मदिन को स्कूल में सभी सहपाठी एवं शिक्षकों के साथ मनाया और जन्मदिन की याद को ताजा करने के लिए स्कूल परिसर में फलदार औषधि युक्त आंवला एवं गुलमोहर वृक्ष रोपण किया एवं उनके संरक्षण एवं देखभाल करने की शपथ लिया। कहा कि यह प्रेरणा मुझे हमारे स्कूल के नवाचारी एवं पर्यावरण प्रेमी शिक्षक महेश जायसवाल से प्रेरणा मिला। आगे भी अपने जन्मदिन पर पेड़ पौधे लगाने की बात कहते हुए अपने सभी सहपाठी साथियों को भी प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षक महेश जायसवाल ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा पहल है, जिसे सभी छात्रों एवं लोगों को अपने-अपने जन्मदिन पर करना चाहिए। स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा अपने जन्मदिन पर पेड़ पौधे लगाना एक बहुत ही उत्तम और प्रेरणादायक परंपरा है।यह आपको जीवन भर याद करने- कराने वाला शानदार गिफ्ट है। इससे छात्रों में प्रकृति से जुड़ाव होता है,छात्र पेड़ को अपने जन्मदिन की प्रतीक के रूप में देखते हैं।


प्रधानपाठक भगत राम बांधकर एवं शिक्षक कार्तिक राम खूंटे ने विशाखा पटेल को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हुए वृक्षारोपण के महत्व एवं देखभाल करने की सलाह दिए इस मौके पर सभी छात्राएं मौजूद रहे।