अपने जन्म दिन पर ग्राम तरीघाट के सरपंच ने किया अनुकरणीय कार्य, ग्राम विकास के साथ साथ पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प, स्कूली बच्चों को कराया न्यौता भोजन


पाटन। । पाटन ब्लॉक के ग्राम तरीघाट के महिला सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने आज अपने जन्मदिन पर अनुकरणीय कार्य किया है। जिसकी ग्रामवासी काफी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने आज सुबह से ही मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों के साथ न्यौता भोजन भी किया। बच्चों को विशेष पौष्टिक आहार भी भोजन के साथ दिया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों और पंचों के साथ पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेते हुए सरपंच चंद्रिका साहू ने सभी पंचों और ग्रामीणों को पौधा का वितरण भी किया। उन्होंने अपील किया कि सभी ग्रामीण अपने अपने जन्म दिन पर एक पौधा मां के नाम जरूर लगाए। आज सुबह से ही सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू पंचों के साथ सफाई व्यवस्था में भी ध्यान देते हुए ग्राम पंचायत के आसपास साफ सफाई भी किया। पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए कृत संकल्पित ग्राम पंचायत के सभी पंचों ने साफ सफाई और पौधारोपण के कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात  कही।  इस अवसर पर उप सरपंच पंचगण सहित ग्रामीण मौजूद रहे।