पुत्र के जन्म दिन पर स्कूली बच्चों को कराया न्यौता भोजन, बी ई ओ भी हुए शामिल


पाटन। ग्राम सिपकोन्हा में न्यौता भोजन का आयोजन किया है। बच्चो को न्यौता भोजन में दाल चावल सभी खीर पूड़ी फल के अलावा मीठा भी परोसा गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण देवानंद निषाद और श्रीमती कौशील्या निषाद द्वारा अपने पुत्र यश कुमार के जन्म दिन पर शासकीय प्राथमिक ओर पूर्व माध्यमिक शाला सिपकोंहा में पढ़ने वाले बच्चों को न्यौता भोजन का आमंत्रण दिया गया। जिसमे बच्चो को एक साथ बिठाकर भोजन खिलाया गया। इस असवर पर बी ई ओ टी आर जगदल्ले, हाई स्कूल के प्राचार्य श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा, श्रीमती सीमा वर्मा, खोरबाहरा साहू, रोहित बंजारे, ओंकार निषाद, संतोष निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।